Posts

नटवरलाल

नटवरलाल  नटवरलाल  की गिनती  भारत  के प्रमुख ठगों में से होती है।  बिहार  के  सीवान  जिले के  जीरादेई  गाँव में जन्में नटवरलाल ने बहुत से ठगी की घटनाओं से  बिहार ,  उत्तर प्रदेश ,  मध्य प्रदेश  और  दिल्ली  की सरकारों को वर्षों परेशान रखा। भारत के मशहूर ठग नटवरलाल का असली नाम मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव था । इसका जन्म 1912 में बिहार राज्य के सीवान नाम के जिले के बंगरा गाँव में हुआ था। नटवरलाल एक प्रसिद्ध भारतीय शख्स था जिसने ठगी करते हुए ताजमहल, लाल किला, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन तक को कई बार सरकारी कर्मचारी बनकर बेच दिया था। नटवरलाल का  प्रारम्भिक जीवन नटवरलाल का जन्म सिवान के बांगरा गाँव में एक रईस जमींदार रघुनाथ श्रीवास्तव के घर पर हुआ था । मिथिलेश कुमार से नटवर लाल बनने की दो अलग कहानियां हैं। पहल कहानी के मुताबिक बिहार के सीवान जिले के बंगरा गांव का रहनेवाला मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, धनी जमींदार रघुनाथ प्रसाद का बड़ा बेटा था। मिथिलेश पढ़ने में एक औसत छात्र था। पढ़ाई के बजाय फुटबॉ...

ऑपरेशन ब्लू स्टार Operation Blue Star

Image
ऑपरेशन ब्लू स्टार Operation Blue Star ऑपरेशन ब्लूस्टार  की 33वीं बरसी मनाने के ऐलान के बीच अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं. इस दौरान कई सिख संगठन वहां पर मौजूद रहे. आज के दिन ही स्वर्ण मंदिर में  ऑपरेशन ब्लूस्टार  को अंजाम दिया गया था. आइए जानते हैं इस ऑपरेशन को कब और कैसे अंजाम दिया गया. अप्रैल 1984 में तीसरे पहर का सूरज तप रहा था. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निवास 1 सफदरजंग रोड के अहाते में एक सफेद एंबेसडर कार आकर रुकी. चश्मा पहने लंबे कद का एक आदमी कार से उतरा. उसकी पहचान सिर्फ डीजीएस यानी डायरेक्टर जनरल सिक्योरिटी थी, जो रिसर्च ऐंड एनालिसिस विंग (रॉ) में एक प्रमुख अधिकारी था. डीजीएस लिविंगरूम में पहुंचे, जहां  इंदिरा गांधी खिचड़ी बालों वाले एक आदमी के साथ विचारमग्न थीं. मोटा चश्मा पहनने वाले 66 साल के रामेश्वर नाथ काव पर्दे के पीछे रहने वाले जासूस थे. रामेश्वर नाथ काव ने 1968 में गुप्तचर एजेंसी रॉ का गठन किया था. 1971 में बांग्लादेश युद्ध के दौरान रॉ से मुक्तिवाहिनी के छापामारों को ट्रेनिंग दिलाई थी....

सर्जिकल स्ट्राइक surgical strike

Image
२०१६ सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक surgical strike सर्जिकल स्ट्राइक एक ऐसी सैन्य कार्रवाई है जिसमें एक से अधिक सैन्य लक्ष्यों को नुक्सान पहुँचाया जाता है और उसके पश्चात् हमला करने वाली सैनिक इकाई तुरंत वापस लौट आती है. इस तरह की कार्रवाई में प्रयास किया जाता है कि गैर-सैनिक ठिकानों, जैसे- आसपास की इमारतें, बिल्डिंग, वाहन या सार्वजनिक आधारभूत संरचनाएँ, को कम से कम नुक्सान पहुँचे दूसरे शब्दों में, सर्जिकल स्ट्राइक सटीक सैन्य कार्रवाई का एक रूप है. यदि इस प्रकार के आक्रमण में वायु-बल का इस्तेमाल किया जाता है तो उसमें भी यह कोशिश की जाती है कि सटीक बमबारी की जाए जिसमें आस-पास की सुविधाएँ कम से कम क्षतिग्रस्त हों. 2003 में इराक युद्ध की शुरुआत में बगदाद की बमबारी एक सर्जिकल स्ट्राइक का उपयुक्त उदाहरण है. भारतीय सेना ने बुधवार रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए 7 आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया, साथ ही 38 आतंकियों को भी मार गिराया. इस प्रकार की स्ट्राइक की पहले से ही संभावना जताई जा रही थी. डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट...

What is ‘Howdy Modi’

Image
ह्यूस्टन में मोदी ने दिया 'हाउडी मोदी' का जवाब, कहा- भारत में सब चंगा सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हाउडी मोदी' के जवाब में कहा कि भारत में सब कुछ अच्छा है. उन्होंने इसे हिंदी के साथ साथ गुजराती भाषा में भी समझाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में रविवार को ‘Howdy Modi’ कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में लोगों को संबोधित किया. स्टेडियम में मौजूद लगभग 50,000 लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने 'हाउडी मोदी' के जवाब में कहा कि भारत में सब कुछ अच्छा है. उन्होंने इसे हिंदी के साथ-साथ गुजराती भाषा में भी समझाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज हम यहां नया इतिहास लिख रहे हैं. एक नई केमेस्ट्री भी लिख रहे हैं. ये दृश्य और माहौल अकल्पनीय है. ये दृश्य भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती दोस्ती की गवाह है. उन्होंने कहा, यह अपार जनसमूह की उपस्थिति केवल एरिथमैटिक तक सीमित नहीं है. आज हम यहां एक नई हिस्ट्री बनते हुए देख रहे हैं और एक नई केमिस्ट्री भी. मुझे पता चला है कि यहां आने के...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

Image
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) क्या है  और इसकी शुरुआत कब हुयी  यह योजना भारत के किसानों की कृषि उपकरों,बीज,खाद आदि खरीदने में सहायता करती है और इसका उद्देश्य देश की किसानो की आर्थिक मदद करना है | Pm kisan स्कीम के तहत देश के 14.5 करोड़ किसानों को हर साल 2-2 की 3 किश्तें मिलती हैं। साल में हर लाभार्थी किसान को 6 हजार रूपया सरकार द्वारा उनके बैंक खातें में सीधे ट्रांसफर किये जाते हैं। 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 अन्तरिम केंद्रीय बजट के दौरान पीयूष गोयल द्वारा इस पहल की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं  यदि आप केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिये आपको अपने नजदीकी csc सेंटर में जाना होगा जहां से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिये आवेदन करने के लिये आवश्यक दस्तावेज क्या हैं 1. खसरा खतौनी की नकल / किसान क्रेडिट कार्ड 2.बैंक पासबुक 3.आधार क...

आर्टिकल 15

Image
आर्टिकल 15" क्या है और इसके क्या प्रावधान हैं आर्टिकल 15 के विषय पर एक मूवी बनने के साथ ही यह टॉपिक जानना सभी के लिए बहुत जरूरी हो गया है. भारतीय संविधान के भाग 3 में अनुच्छेद 12 से 35 तक मूल अधिकारों का वर्णन है. अनुच्छेद 15 कहता है कि; राज्य अपने किसी नागरिक के साथ केवल धर्म, जाति, लिंग, नस्ल और जन्म स्थान या इनमें से किसी भी आधार पर कोई विभेद नहीं करेगा आर्टिकल 15 कहता है कि (Provisions under Article 15 ) नियम 1 कहता है कि सरकार या राज्य; किसी नागरिक के विरुद्ध के केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्मस्थान या इनमें से किसी के आधार पर कोई विभेद नहीं करेगा यहाँ पर यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि “अन्य आधारों” पर विभेद किया जा सकता है इसी अनुच्छेद का नियम 2 यह कहता है कि किसी व्यक्ति को; धर्म, जाति, मूलवंश, जन्म और लिंग के आधार पर दुकानों, सार्वजानिक भोजनालयों, होटलों, सार्वजानिक मनोरंजन स्थलों, कुओं, तालाबों, स्नान घाटों, सड़कों, में घुसने से नहीं रोका जा सकता है ध्यान रहे कि नियम 2 सरकार और व्यक्ति दोनों के ऊपर लागू होता है जबकि नियम 1 केवल सरकार या राज्य...

दुनिया की सबसे बड़ी बैंक डकैती की साजिश

ब्राजील में दुनिया की सबसे बड़ी बैंक लूट साजिश में 4 महीने से 16 लुटेरे लगे हुए थे. लेकिन जब वो लूट से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. ब्राजील के शहर साओ पाओलो में लूट की इस साजिश को अंजाम देने के लिए लुटेरों ने 4 करोड़ रियाल यानी 1.27 मिलियन डॉलर का निवेश किया था ब्राजील में दुनिया की सबसे बड़ी बैंक लूट साजिश में 4 महीने से 16 लुटेरे लगे हुए थे. लेकिन जब वो लूट से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. ब्राजील के शहर साओ पाओलो में लूट की इस साजिश को अंजाम देने के लिए लुटेरों ने 4 करोड़ रियाल यानी 1.27 मिलियन डॉलर का निवेश किया था. पुलिस के मुताबिक, लुटेरे चार महीने से इस साजिश को अंजाम देने में लगे थे. पुलिस दो महीने से पूरी साजिश का भंडाफोड़ करने में जुटी थी. बताया जाता है कि जब लुटेरे सबसे बड़ी लूट की वारदात से सिर्फ घंटेभर की दूरी पर थे, तभी ब्राजील की पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. सभी 16 लुटेरों को धर दबोच लिया गया. जानकारी के मुताबिक, ब्राजील के साओ पाओलो शहर में लुटेरों ने सबसे एक मकान किराए पर लिया था. उसके बाद उस...